Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Jamshedpur:टाटा-पटना वंदे भारत’ ट्रेन चलाने की तैयारी अंतिम चरण में,वाशिंग लाइन में ट्रैक्शन तैयार, आज या कल से ट्रायल रन, 15 को होगा शुभारंभ
    Bihar

    Jamshedpur:टाटा-पटना वंदे भारत’ ट्रेन चलाने की तैयारी अंतिम चरण में,वाशिंग लाइन में ट्रैक्शन तैयार, आज या कल से ट्रायल रन, 15 को होगा शुभारंभ

    News DeskBy News DeskAugust 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा-पटना वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी अंतिम चरण में है. टाटानगर स्टेशन पर वाशिंग लाइन नंबर एक में ट्रैक्शन तार लगाने का काम पूरा कर लिया गया है. इसमें आधुनिक उपकरण लगाये गये हैं. कर्मचारियों की ट्रेनिंग पूरी कर ली गयी है. शनिवार को इसको अंतिम रूप दिया गया.

    वंदे भारत का शनिवार से ट्रायल शुरू होने वाला था, लेकिन कुछ जरूरी तैयारी नहीं होने की वजह से यह नहीं हो सका. संभव है कि रविवार या सोमवार से इसका ट्रायल रन शुरू कर दिया जाये.

    वॉशिंग लाइन में रविवार से ट्रायल शुरू हो सकता है. अगर सबकुछ ठीक रहा तो 15 अगस्त से टाटा से पटना के बीच ट्रेन संचालित होने लगेगी.

    हालांकि, अब तक रेलवे की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है. लेकिन रेलवे की ओर से तैयारी की जा रही है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    रैक पहुंच चुका है चक्रधरपुर

    टाटा-पटना वंदे भारत का रैक पहले से ही चक्रधरपुर आ गया था. अब इसे टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लाया जायेगा, जिसके बाद इसका ट्रायल रन किया जायेगा.

    इस दौरान यह देखा जायेगा कि रेलवे लाइन ठीक है या नहीं? गति को बरकरार रखा जा सकेगा या नहीं? रेलवे की सुरक्षा और आराम का भी जांच की जायेगी.सुरक्षा के सारे मानकों पर खरा उतरने के बाद ही इसका परिचालन शुरू किया जायेगा.

    कर्मचारियों की करायी गयी ट्रेनिंग

    इस बीच कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी पूरी हो गयी है. पहले तो हटिया में कर्मचारियों की ट्रेनिंग करायी गयी थी. वहां से ट्रेनिंग करके आने के बाद मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से यहां ट्रेनिंग करायी गयी. परिचालन में क्या-क्या सावधानियां बरतनी है,पर भी विस्तार से चर्चा की गयी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    मिली जानकारी के मुताबिक, टाटा से पटना के बीच वंदेभारत ट्रेन का सफर करीब 6:30 घंटे तक का होगा. यह अब तक 10 से 11 घंटे तक होता है.

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Jamshedpur tata patna bande bharat train ka subhrambh 15 august se train information
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group