Site icon Lahar Chakra

Tata Sons के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन की अध्यक्षता में निदेशक मंडल की बैठक 7 मई को

Mumbai. टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन की अध्यक्षता में निदेशक मंडल की बैठक सात मई को मुंबई में होगी। इसमें भारी घाटे और वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रही टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया का निदेशक मंडल सात मई को होने वाली बैठक में लागत घटाने के उपाय, नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के चयन, वित्तीय स्थिति और अन्य मुद्दों पर चर्चा कर सकता है। कंपनी को मार्च 2026 में समाप्त वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा होने का अनुमान है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कंपनी के समक्ष चुनौतियां और बढ़ गई हैं।

सूत्रों ने बताया कि इसमें लागत घटाने के उपाय, वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय नतीजे और नए सीईओ की नियुक्ति से जुड़े मुद्दों पर विचार किए जाने की उम्मीद है। टाटा संस और एअर इंडिया ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।

Exit mobile version