Site icon Lahar Chakra

Tata Steel ने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम की घोषणा, उम्मीदवार 26 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Jamshedpue. टाटा स्टील ने झारखंड के युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम (2026) की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से डिप्लोमा, बीई/बीटेक और नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं को एक साल की ‘ऑन-द-जॉब’ ट्रेनिंग दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी 2026 की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित जानकारी आवेदकों के पंजीकृत ईमेल पर भेजी जाएगी।  सफल उम्मीदवारों का पंजीकरण केंद्र सरकार के NATS 2.0 पोर्टल पर किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान नियमानुसार मासिक वजीफा भी दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण एक वर्ष की अवधि का होगा, जिसे सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

 हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है और इसके बाद टाटा स्टील में स्थायी नौकरी का कोई दावा या गारंटी नहीं होगी। साथ ही, प्रशिक्षण के दौरान आवास की व्यवस्था उम्मीदवारों को स्वयं करनी होगी।

ऐसे करें आवेदन?
योग्य उम्मीदवार टाटा स्टील के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर या दिए गए क्यूआर कोड/लिंक के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Exit mobile version