Site icon Lahar Chakra

Tata Steel Astronomer Talent Search: ‘टाटा स्टील यंग एस्ट्रोनॉमर टैलेंट सर्च’2025 के शीर्ष 30 विजेताओं को किया गया सम्मानित

Bhuvaneshvar. ओडिशा सरकार ने हाल में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले 30 महत्वाकांक्षी खगोलविदों को सम्मानित किया है. एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई. टाटा स्टील ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत भुवनेश्वर के ‘पठानी सामंत तारामंडल’ के सहयोग से एक समारोह का आयोजन किया.

इस अवसर पर 9वें ‘टाटा स्टील यंग एस्ट्रोनॉमर टैलेंट सर्च’ (वाईएटीएस) 2025 के शीर्ष 30 विजेताओं को राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा ने सम्मानित किया. पात्रा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना और राज्य भर के स्कूली बच्चों की विज्ञान, खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में रुचि पैदा करना है.बयान के अनुसार, अंतिम सूची में जगह बनाने वाले राज्य भर से 60 प्रतिभागियों में से 30 विजेताओं की घोषणा की गई। इस वर्ष कार्यक्रम में 76,700 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. इसमें कहा गया है कि यह कार्यक्रम (वाईएटीएस) 2007 में शुरू किया गया था जो अब राज्य के 4.7 लाख से अधिक छात्रों तक अपनी पहुंच बना चुका है.

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव चित्रा अरुमुगम ने कहा, वाईएटीएस राज्य सरकार और टाटा स्टील के बीच सहयोगात्मक भावना का एक जीवंत प्रमाण है. यह उन युवा छात्रों को सम्मानित करने का अवसर है जिनमें विज्ञान के प्रति स्वाभाविक जिज्ञासा और रुचि है.

Exit mobile version