Lahar Chakra

Tata Steel Chess India: टाटा स्टील शतरंज में छह साल बाद आनंद की वापसी, मौजूदा विश्व चैंपियन गुकेश से भी होगी भिड़ंत

Kolakata. यह एक गुरु और उनके शिष्य के बीच एक जबरदस्त मुकाबला होगा जब पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद छह साल बाद प्रतिस्पर्धी मुकाबले में वापसी करेंगे और सात से 11 जनवरी तक यहां सातवें टाटा स्टील शतरंज में मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश और अपने दूसरे पूर्व शिष्यों का सामना करेंगे. पिछली बार 2019 में टूर्नामेंट खेलने वाले आनंद भारतीय सितारों की नई पीढ़ी के खिलाफ वापसी करेंगे जिसमें गुकेश सबसे आगे हैं. आनंद ने गुकेश का हाल के वर्षों में अपनी वेस्टब्रिज आनंद शतरंज अकादमी में करीब से मार्गदर्शन (मेंटर) किया है.

यह पहली बार होगा जब ये दोनों विश्व चैंपियन भारतीय धरती पर किसी व्यक्तिगत टूर्नामेंट में आपस में भिड़ेंगे. टाटा स्टील शतरंज इंडिया ‘धोनो धन्यो ऑडिटोरियम’ में आयोजित किया जाएगा जिसमें रैपिड और ब्लिट्ज दोनों प्रारूप में ओपन और महिला दोनों वर्ग होंगे और दोनों वर्ग के लिए समान पुरस्कार राशि होगी. टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डी बी सुंदर रामम ने कहा कि आनंद की वापसी ने इस प्रतियोगिता में एक खास आयाम जोड़ा है.

टूर्नामेंट निदेशक दिब्येंदु बरुआ ने कहा कि यह प्रतियोगिता विश्व स्तर पर प्रमुख शतरंज टूर्नामेंट में से एक बन गई है और आनंद का अपने छात्रों और शिष्यों का सामना करना भारतीय शतरंज में मशाल अगली पीढ़ी को सौंपने का प्रतीक है.

Exit mobile version