Site icon Lahar Chakra

जमशेदपुर के विकास के प्रति टाटा स्टील का भरोसा, जबरन छंटनी से किया इंकार

Jamshedpur: टाटा स्टील अब अपने लीज क्षेत्र से बाहर भी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदर रमम ने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार के साथ चर्चा जारी है. लीज नवीनीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक साथ निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील जमशेदपुर के विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, क्योंकि यह शहर कंपनी और टाटा समूह की जड़ों से जुड़ा हुआ है.

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत में रमम ने स्पष्ट किया कि जमशेदपुर की अनदेखी होने का आरोप सही नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्क का भारत पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा, हालांकि यूरोपीय बाजार प्रभावित हो सकता है. इस स्थिति पर कंपनी लगातार नजर रखे हुए है.

कर्मचारियों के भविष्य को लेकर उन्होंने भरोसा दिलाया कि टाटा स्टील जबरन छंटनी की नीति नहीं अपनाती. खर्च घटाने के लिए पहले अन्य विकल्प अपनाए जाते हैं और कर्मचारियों पर असर आखिरी चरण में ही पड़ता है. साथ ही, तकनीकी नवाचार के कारण कंपनी में तेजी से बदलाव हो रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव भविष्य में देखने को मिलेगा.

Exit mobile version