Site icon Lahar Chakra

Tata Steel DA Decrease: टाटा स्टील का कटौती अभियान जारी, कर्मचारियों को फिर दिया बड़ा झटका, पहली बार कंपनी ने घटायी महंगाई भत्ता की राशि, जानें क्यों लिया यह फैसला

Jamshedpur. Tata Steel का कटौती अभियान जारी है. अब कर्मचारियों को फिर बड़ा झटका मिला है. पहली बार कंपनी ने महंगाई भत्ता की राशि घटा दी है. Tata Steel के कर्मियों के महंगाई भत्ते में कमी की गयी है. इस तिमाही में महंगाई भत्ते में 0.86 प्वाइंट की कमी की गयी है. ऐसे में ओल्ड सीरिज (ओएस) कर्मियों के डीए में 0.86 फीसदी की कमी आएगी.

वर्तमान में ओएस सीरिज कर्मियों का डीए 43.94 प्रतिशत है. न्यू सीरिज कर्मियों के डीए में 171 रुपए की कमी आएगी. नया डीए अप्रैल माह से प्रभावी होगा

जानें कितना होगा नुकसान
स्टील वेज ग्रेड के कर्मचारियों को 1000 से 1500 रुपये और एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को 171 से 500 रुपये तक का मासिक नुकसान होगा. इस कटौती के तहत स्टील वेज और एनएस ग्रेड के डीए में 0.86% की कमी आयी है. सितंबर से नवंबर 2024 की तिमाही में डीए 144.5 प्वाइंट था, जबकि दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 की तिमाही के लिए यह घटकर 143.23 प्वाइंट रह गया.

Exit mobile version