Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Steel: कलिंगनगर संयंत्र के विस्तार जल्द होगा पूरा, फिर 30 लाख टन सालाना से बढ़कर 80 लाख टन हो जाएगी उत्पादन क्षमता, दूसरे चरण में 27,000 करोड़ का निवेश
    Headlines

    Tata Steel: कलिंगनगर संयंत्र के विस्तार जल्द होगा पूरा, फिर 30 लाख टन सालाना से बढ़कर 80 लाख टन हो जाएगी उत्पादन क्षमता, दूसरे चरण में 27,000 करोड़ का निवेश

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    भुवनेश्वर. टाटा स्टील ने सोमवार को कहा कि कलिंगनगर संयंत्र के दूसरे चरण के विस्तार के बाद ओडिशा कंपनी का सबसे बड़ा निवेश गंतव्य बन जाएगा. इसके बाद इस संयंत्र की क्षमता 30 लाख टन सालाना से बढ़कर 80 लाख टन हो जाएगी. कंपनी ने बयान में कहा कि उसने कलिंगनगर संयंत्र विस्तार के दूसरे चरण में 27,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और वह इकाई में अपनी विस्तारित क्षमता को चालू करने के कगार पर है. कंपनी ने कहा कि कलिंगनगर में चल रहा विस्तार कार्य वर्ष 2030 तक भारत में चार करोड़ टन प्रतिवर्ष क्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करने की टाटा स्टील की महत्वाकांक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

    बयान में कहा गया है, ‘ओडिशा के जाजपुर जिले में टाटा स्टील के कलिंगनगर संयंत्र का चरण-दो विस्तार… इस पूर्वी राज्य को देश की सबसे पुरानी इस्पात निर्माता कंपनी के लिए सबसे बड़ा निवेश गंतव्य बनने की स्थिति में पहुंचा देगा.’ ढेंकनाल जिले में टाटा स्टील मेरामंडली (पूर्व में भूषण स्टील लिमिटेड) संयंत्र के साथ, ओडिशा में कंपनी का कुल निवेश 100,000 करोड़ रुपये से अधिक है. बयान में कहा गया है, ‘भले ही कंपनी कलिंगनगर में अपनी विस्तारित क्षमता चालू करने की राह पर है, टाटा स्टील का मानना है कि आने वाले वर्षों में संयंत्र में इसे दोगुना करके 1.6 करोड़ टन प्रतिवर्ष करने की और गुंजाइश है, जो टाटा स्टील की विकास यात्रा में ओडिशा की भूमिका को और मजबूत करेगा.’

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Steel: Expansion of Kalinganagar plant will be completed soon then production capacity will increase from 30 lakh tonnes per annum to 80 lakh tonnes
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group