Site icon Lahar Chakra

Tata Steel में बड़े पैमाने पर Transfer-Posting, कई को Permotion, कुछ नये लोगों को भी कंपनी में मिली इंट्री

Jamshedpur. टाटा स्टील में तबादला किया गया है. कई अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति की गयी है. कई सारे नये लोगों को भी कंपनी में इंट्री मिली है. टाटा स्टील मेरामंडली के एडमिस्ट्रेशन के तौर पर अनुज कुमार सिंह का चयन किया गया है. वे टाटा स्टील के कारपोरेट रिलेशन इंप्लाइज सर्विसेज व एस्टेट के रुप में काम कर रहे थे. 5 मई से उनकी पोस्टिंग की गयी है. आइएल 4 से आइएल 3 में प्रोमोशन देते हुए नयी पोस्टिंग की गयी है. वहीं, टटा स्टील के फाइनांस व एकाउंट की सीनियर मैनेजर स्वाति काबरा का तबादला किया गया है. उनको फाइनांस व एकाउंट में सीनियर एरिया मैनेजर फाइनांसियल कंट्रोलर के रुप में पदस्थापित किया गया है. टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेज के कारपोरेट कम्यूनिकेशन के मैनेजर राहुल घोष को टाटा स्टील के कारपोरेट कम्यूनिकेशन में असिस्टेंट मैनेजर कम्यूनिकेशन ब्रांड व पीआर के पद पर पदस्थापित किया गया है.

चीफ प्रोक्योरमेंट बल्क कमोडिटी व इंडस्ट्रियल गैसेस, अखिलेश कुमार को आइएल-3 से आइएल-2 में पदोन्नति दी गयी है. उन्हें उनके वर्तमान पद पर ही बनाए रखा गया है. चीफ मार्केटिंग व सेल्स एफएएमडी, संतोष एंटनी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में आयरन व मैंगनीज ओर का कार्य सौंपा गया है. चीफ ऑपरेशन फेरोक्रोम, बीडी नंदा का पदनाम बदलकर उन्हें चीफ ऑपरेशंस फेरो एलॉय प्लांट नियुक्त किया गया है. चीफ माइंस एफएएमडी, शंभुनाथ झा की रिपोर्टिंग में परिवर्तन किया गया है. टाटा स्टील सपोर्ट सर्विसेज के कारपोरेट कम्यूनिकेशन के मैनेजर, राहुल घोष को टाटा स्टील के कारपोरेट कम्यूनिकेशन में असिस्टेंट मैनेजर कम्यूनिकेशन ब्रांड व पीआर के पद पर पदस्थापित किया गया है.

कंपनी के सीनियर मैनेजर कारपोरेट प्लानिंग व रिव्यू, राहुल कुमार सिंह को एरिया मैनेजर शिखर व बिजनेस रिव्यू के तौर पर पदस्थापित किया गया है. इंटरव्यू के आधार पर टाटा स्टील मेरामंडली के एडमिनिस्ट्रेशन के तौर पर अनुज कुमार सिंह का चयन किया गया है. वे पहले टाटा स्टील के कारपोरेट रिलेशन इंप्लाइज सर्विसेज व एस्टेट के रूप में कार्यरत थे. फाइनांस व एकाउंट की सीनियर मैनेजर, स्वाति काबरा का तबादला किया गया है. उन्हें फाइनांस व एकाउंट में सीनियर एरिया मैनेजर फाइनांसियल कंट्रोलर के रूप में पदस्थापित किया गया है. इन बदलावों से कंपनी की कार्यप्रणाली में सुधार और दक्षता की उम्मीद जतायी जा रही है.

Exit mobile version