Site icon Lahar Chakra

Tata Steel ने अपने कर्मचारियों के यात्रा भत्ते बढ़ाये, अब 5 Star होटल में ठहर सकेंगे आइएल-2 स्तर के अधिकारी

Jamshedpur. टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों (नन-ऑफिसर) और अधिकारियों के देश के अंदर कंपनी के काम से आने-जाने से संबंधित यात्रा भत्ते में बढ़ोत्तरी कर दी है. कंपनी ने यह फैसला महंगाई और विभिन्न सेवाओं की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए लिया है. बढ़े हुए रेट एक जुलाई 2025 से प्रभावी होंगे. टाटा स्टील के चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल ने इसको लेकर दो अलग-अलग सर्कुलर जारी किये हैं. एक सर्कुलर कर्मचारियों (नन-ऑफिसर) के लिए और दूसरा अधिकारियों के लिए है. दोनों में यात्रा भत्ता, पेट्रोल खर्च, होटल में ठहरने और अन्य खर्चों की नयी सीमा तय की गयी है. विशेष बात यह है कि इस बार भी आइएल-2 स्तर के अधिकारियों को फाइव स्टार होटल में ठहरने की अनुमति दी गयी है.

Exit mobile version