
- IBM के आयोजन में राज्य भर की 31 खदानों की भागीदारी रही, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में कुल 75 पुरस्कार दिये गये
Ranchi. टाटा स्टील की नोवामुंडी आयरन माइंस और विजय 2 आयरन माइंस ने 31वें माइंस एनवायरनमेंट एंड मिनरल कंजर्वेशन (MEMC) वीक 2023-24 के समापन समारोह में 7 पुरस्कार जीते. यह आयोजन भारतीय खान ब्यूरो (IBM), रांची क्षेत्र के तत्वावधान में शनिवार को रांची में हुआ. नोवामुंडी आयरन माइंस को ए -1 ग्रुप की खदानों में ओवरऑल परफॉर्मेंस श्रेणी का विजेता घोषित किया गया. इसी तरह, खदान को वनीकरण श्रेणी में भी विजेता चुना गया. इसके अलावा, पर्यावरण निगरानी और प्रचार-प्रसार सहित अन्य श्रेणियों में इसे द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. इसी तरह, विजय 2आयरन माइंस को खनिज संरक्षण श्रेणी में विजेता घोषित किया गया.
इसे सतत विकास और वेस्ट डंप मैनेजमेंट श्रेणियों में द्वितीय पुरस्कार मिला. टाटा स्टील को खदान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए लगाए गए स्टॉल डिस्प्ले में द्वितीय पुरस्कार मिला. टाटा स्टील के अधिकारियों को ये प्रतिष्ठित पुरस्कार मुख्य अतिथि पंकज कुलश्रेष्ठ, मुख्य खान नियंत्रक (एमईएस), आईबीएम द्वारा प्रदान किए गए. इस आयोजन में राज्य भर की 31 खदानों की भागीदारी रही, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में कुल 75 पुरस्कार प्रदान किए गए.
