Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Steel JCCM Meeting: जमशेदपुर प्लांट का भविष्य क्या होगा, टाटा स्टील के जेसीसीएम मीटिंग में मैनेजमेंट ने किया साफ जानिए कौन -कौन अहम एजेंडों पर बैठक में हुई बात
    Headlines

    Tata Steel JCCM Meeting: जमशेदपुर प्लांट का भविष्य क्या होगा, टाटा स्टील के जेसीसीएम मीटिंग में मैनेजमेंट ने किया साफ जानिए कौन -कौन अहम एजेंडों पर बैठक में हुई बात

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील में संयुक्त समितियों में किये गये बदलाव के बाद पहली बैठक सर्वोच्च कमेटी जेसीसीएम की हुई. इस बैठक में विस्तार से सभी मुद्दों पर चर्चा की गयी. इस दौरान चेयरमैन के तौर पर वाइस प्रेसिडेंट चैतन्य भानु, वाइस चेयरमैन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. बैठक में यूनियन के सभी पदाधिकारी व मैनेजमेंट की ओर से वाइस प्रेसिडेंट राजीव मंगल, वीपी एचआरएम अतरई सान्याल, वीपी आशीष अनुपम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह बीमार हैं और टीएमएच में भर्ती हैं, जबकि उपाध्यक्ष शहनवाज आलम निजी कार्य से शहर से बाहर हैं. इसलिए दोनों अनुपस्थित रहे. इस दौरान पहले चीफ एचआरएम मुकेश अग्रवाल ने जेसीसीएम के फंक्शन की जानकारी दी. यह चूंकि, पहली बैठक थी, इसलिए इसके बदले हुए रुपरेखा की जानकारी दी गयी. मौके पर एक सवाल के जवाब में टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से कहा गया कि टाटा स्टील का विस्तार हो रहा है. प्रोडक्शन दोगुना हो रहा है, लेकिन जमशेदपुर प्लांट का विस्तार संभव नहीं है, क्योंकि यह शहर के बीचोबीच है. आने वाले समय में टाटा स्टील के कुल उत्पादन का करीब 30 फीसदी ही उत्पादन जमशेदपुर में होगा. शेष 70 फीसदी उत्पादन कलिंगानगर या अन्य प्लांट में होने लगेगा. इस दौरान कार्बन उत्सर्जन को कम करने पर जोर दिया गया और कहा गया कि नेट जीरो मिशन को कारगर तरीके से उठाया जाना है.

    ये मुद्दे भी उठे

    Tata Steel के MD नरेंद्रन को मिल सकती है Tata Sons की कमान, चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की रेस में चल रहे सबसे आगे, नाम चर्चा में आने की ये हैं 3 वजहें?

    1. महामंत्री सतीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी अगर प्राइम में दिखाता है तो उसके बाद उसका सारा इलाज चार्जेबल हो जा रहा है. काफी समय से यह मामला पेंडिंग है, जिसको ठीक किया जाना चाहिए. इस पर मैनेजमेंट ने कहा कि कई सालों से यह चल रहा है, उसको देखा जायेगा.
    2. यूनियन उपाध्यक्ष संजीव तिवारी ने कहा कि ग्रुप इंश्योरेंस लाया जाना चाहिए. टीएमएच में बेड की काफी समस्या है. इसकी उपलब्धता को दुरुस्त किया जाये. वेंडर के कर्मचारियों को फैमिली बेनीफिट स्कीम उपलब्ध कराने को कहा है. बेड को बढ़ाने का आश्वासन मैनेमजेंट ने दिया.
    3. सहायक सचिव अजय चौधरी ने कहा कि नये क्वार्टर में सुविधा को बढ़ाया गया है, जिसके लिए वे आभार जताते हैं. उन्होंने ही जमशेदपुर प्लांट के विस्तार का सवाल उठाया.
    4. कोषाध्यक्ष आमोद दुबे ने कहा कि इमरजेंसी में दवा मिलने में अब भी दिक्कत हो रही है. इसको ठीक किया जाये. मैनेजमेंट ने कहा कि इसको ठीक किया जा रहा है.
    5. सहायक सचिव श्याम बाबू ने कहा कि कैंटीन में बफेट लंच की व्यवस्था हो. अभी वजन से खाना दिया जाता है. इसको ठीक किया जाना चाहिए. मैनेजमेंट ने कहा कि फूड वेस्टेज को रोकने के लिए यह कदम उठाया जायेगा.
    6. यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में कंपनी के खर्च में कटौती करने के नाम पर सुविधाओं में कटौती हुई है. सभी तरह के कार्यक्रमों में कमी लायी गयी है. मैनेजमेंट ने कहा कि ऐसा नहीं है. सुविधा में कटौती नहीं की गयी है, लेकिन जो गैर जरूरी चीजें है, उसको जरूर नियंत्रित किया गया है.
    7. सहायक सचिव नितेश राज ने कहा कि दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वाले को गेट पर उतारा जाता है, जिसको बंद किया जाये. कर्मचारियों के लिए हर साल पिकनिक व गेट टूगेदर आयोजित किया जाये. कंपनी के सभी फ्लैट की एक साथ रिपेयरिंग की जाये. जुस्को मॉल को जल्द शुरू किया जाये. कर्मचारियों के काम करने के लिए परमिट कितना होना चाहिए, यह तय किया जाना चाहिए. मैनेजमेंट ने कहा कि दोपहिया वाहनों के मामले को देखा जा रहा है. पिकनिक और गेट टूगेदर को लेकर पैमाना तय किया जायेगा.

    Swine flue: झारखंड में अब तक 41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, इनमें 38 रांची, 3 मरीज जमशेदपुर के, 20 बच्चे भी शामिल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know which important agendas were discussed in the meeting management made it clear in Tata Steel's JCCM meeting Tata Steel JCCM Meeting: What will be the future of Jamshedpur plant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel के MD नरेंद्रन को मिल सकती है Tata Sons की कमान, चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की रेस में चल रहे सबसे आगे, नाम चर्चा में आने की ये हैं 3 वजहें?

    September 5, 2026

    Swine flue: झारखंड में अब तक 41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, इनमें 38 रांची, 3 मरीज जमशेदपुर के, 20 बच्चे भी शामिल

    September 5, 2026

    NEPAL FLOOD: सुरंग में करते रहे ‘हरे कृष्ण’ जाप, जन्माष्टमी के दिन बचाये गये दो श्रमिक, मृतकों की संख्या 1,295 हुई, नुवाकोट में 600 बच्चे अब भी लापता

    September 5, 2026
    Recent Post

    Tata Steel के MD नरेंद्रन को मिल सकती है Tata Sons की कमान, चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की रेस में चल रहे सबसे आगे, नाम चर्चा में आने की ये हैं 3 वजहें?

    September 5, 2026

    Swine flue: झारखंड में अब तक 41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिले, इनमें 38 रांची, 3 मरीज जमशेदपुर के, 20 बच्चे भी शामिल

    September 5, 2026

    NEPAL FLOOD: सुरंग में करते रहे ‘हरे कृष्ण’ जाप, जन्माष्टमी के दिन बचाये गये दो श्रमिक, मृतकों की संख्या 1,295 हुई, नुवाकोट में 600 बच्चे अब भी लापता

    September 5, 2026

    Railway: पुणे-हावड़ा अजाद हिंद एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

    September 5, 2026

    Railway: फरक्का के पास रेलवे ट्रैक धंसी, हावड़ा-मालदा डिवीजन में कई ट्रेनें प्रभावित

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group