Site icon Lahar Chakra

Tata Steel JFC: 32.23 करोड़ रुपये कारोबार वाला जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग की पूरी हिस्सेदारी सिर्फ 100 रुपये में चर्चिल क्लब को बेचेगी टाटा स्टील

New Delhi. टाटा स्टील अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (जेएफएसपीएल) में अपनी पूरी हिस्सेदारी 100 रुपये की मामूली राशि में चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब प्राइवेट लिमिटेड को बेचेगी। टाटा स्टील ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा गठित निदेशकों की समिति ने जेएफएसपीएल में टाटा स्टील के पास मौजूद 10 रुपये अंकित मूल्य के 4.08 करोड़ शेयर वाली 100 प्रतिशत हिस्सेदारी चर्चिल ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब प्राइवेट लिमिटेड (चर्चिल) को 100 रुपये के मामूली प्रतिफल पर हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी है।

निदेशकों की समिति की मंजूरी के बाद टाटा स्टील और चर्चिल ने एक शेयर खरीद समझौता किया है। इसमें जेएफएसपीएल में टाटा स्टील की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी चर्चिल को हस्तांतरित करने से संबंधित नियम एवं शर्तें तय की गई हैं। जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 में कारोबार 32.23 करोड़ रुपये का रहा था।

Exit mobile version