Site icon Lahar Chakra

Tata Steel: टाटा स्टील में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार वरिष्ठ अधिकारियों को मिलीं नई जिम्मेदारियां

Jamshedpur. टाटा स्टील ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत एंव प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कंपनी ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए आदेश जारी किया हैं। कंपनी के अनुसार, अधिकांश नियुक्तियां 15 सितंबर 2026 से प्रभावी होंगी, जबकि एक प्रमुख पदभार एक नवंबर से ग्रहण किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में चीफ प्रोक्योरमेंट–ग्रुप रॉ मैटेरियल्स के पद पर कार्यरत अमिता खुराना को चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स (डिज़िग्नेट), रेजिडेंट एग्जीक्यूटिव एवं रेगुलेटरी अफेयर्स नियुक्त किया गया है।

वह दिल्ली से अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगी और 1 नवंबर 2026 से चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स का पूर्ण कार्यभार संभालेंगी। वहीं, कंपनी ने रजत मधुर को चीफ प्रोक्योरमेंट–ग्रुप रॉ मैटेरियल्स की जिम्मेदारी सौंपी है। वे जमशेदपुर से कार्य करते हुए कच्चे माल की खरीद और उससे जुड़े रणनीतिक कार्यों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा मालाबिका चटर्जी को चीफ प्रोक्योरमेंट (एमआरओ एंड सर्विसेज) नियुक्त किया गया है।

साथ ही, इंद्रनील सेनगुप्ता अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अगली सूचना तक चीफ एसपीसी एंड सर्विसेज की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। यह संगठनात्मक बदलाव कंपनी के प्रशासनिक और प्रोक्योरमेंट कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version