Site icon Lahar Chakra

Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

Jamshedpur. टाटा स्टील प्रबंधन ने अपने शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव किए हैं।  प्रबंधन ने सत्यजीत माइती, एनपी वेंकटेशन, राहुल लाल, अमृता गुप्ता जुथानी, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई भूमिकाएं सौंपी हैं। कंपनी ने एनपी वेंकटेशन को तीन साल के लिए थाईलैंड स्थित एसआइडब्ल्यू में प्रतिनियुक्ति (सेकंडमेंट) पर भेजा है। उनको एसआइडब्ल्यू थाइलैंड बनाया गया है। चीफ प्रोजेक्ट एंड प्लांट सर्विसेज टाटा स्टील मेरामंडली, एसेट व एनर्जी मैनेजमेंट सुमन कुमार मंडयाल को चीफ प्रोजेक्ट व कंस्ट्रक्शन मेरामंडली बनाया गया है.।

वहीं, सत्यजीत माइती को चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स (आईबीएमडी) के पद पर कोलकाता में तैनात किया गया है। कविता महतो को ब्रांड कस्टोडियन और चीफ स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन का नया पद दिया गया है, जो कंपनी के ब्रांड को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इसके अलावा, अमित अग्रवाल को चीफ इलेक्ट्रिकल स्टील प्रोजेक्ट के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।

15 जुलाई से उनका पदस्थापन किया गया है। वे अभी चीफ आशियाना व इनोवेंट हैं और आइएल 2 स्तर के अधिकारी हैं. उनको ब्रांड कस्टोडियन और चीफ स्ट्रैटेजिक कम्यूनिकेशन बनाया गया है। वह मुंबई से काम करेंगी और चीफ कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन को रिपोर्ट करेंगी। यह पदस्थापन टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने किया है।

Exit mobile version