Site icon Lahar Chakra

Tata Steel: टाटा स्टील के चीफ ऑडिट एक्जीक्यूटिव बने पलाश चटर्जी, कोलकाता से संभालेंगे कामकाज

Jamshedpur. टाटा स्टील के चीफ ऑडिट एक्जीक्यूटिव मनीष शर्मा एक फरवरी 2025 को रिटायर होंगे, इनका स्थान चीफ ऑडिट फाइनांस व कॉमर्शियल पलाश चटर्जी लेंगे. पलाश चटर्जी को चीफ ऑडिट एक्जीक्यूटिव बनाया गया है. वे टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ और ऑडिट कमेटी के चेयरमैन को रिपोर्ट करेंगे. वे आइएल 2 स्तर के अधिकारी हैं. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने उनका पदस्थापन किया है. वे कोलकाता से कामकाज संभालेंगे.

Exit mobile version