
Jamshedpur. टाटा स्टील ने सितंबर तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। इस दौरान कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 16.2 फीसदी बढ़कर 3,700 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 3,183 करोड़ रुपये था। कंपनी का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा। सीएनबीसी-टीवी 18 के पोल में एनालिस्ट्स ने 3,120 करोड़ रुपये मुनाफा का अनुमान लगाया था।
रेवेन्यू में 11 फीसदी का इजाफा
टाटा स्टील का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 11.5 फीसदी बढ़कर 65,436 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि में 58,689 करोड़ रुपये था। एबिटडा सालाना आधार पर 18.4 फीसदी बढ़ा। यह 8,896 करोड़ रुपये से 10,533 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का एबिटडा मार्जिन 16.1 फीसदी रहा, जो सीएनबीसी-टीवी18 के 16.3 फीसदी के अनुमान से थोड़ा कम है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 15.2 फीसदी था।
