Site icon Lahar Chakra

Tata Steel Q4 Result: टाटा स्टील का जबरदस्त प्रदर्शन, मुनाफा हुआ डबल, शेयरधारकों के लिए डिवीडेंड का एलान

New Delhi. टाटा स्टील का मार्च, 2025 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 1,200.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी. इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 554.56 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 56,679.11 करोड़ रुपये रही. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही मे यह 58,863.22 करोड़ रुपये रही थी. टाटा स्टील ने इस दौरान खर्च घटाकर सालाना आधार पर 56,496.88 करोड़ रुपये से 54,167.61 करोड़ रुपये कर दिया.

कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में 3,173.78 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया. इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 4,909.61 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एक रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 3.60 रुपये (360 प्रतिशत) का लाभांश देने की भी सिफारिश की.

Exit mobile version