Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Steel Run-a-Thon: टाटा स्टील नोआमुंडी रन-ए-थॉन 17 नवंबर को, विजेताओं को 5.67 लाख रुपये तक पुरस्कार, आज से 7 नवंबर तक होगा ऑनलाइन पंजीकरण
    Headlines

    Tata Steel Run-a-Thon: टाटा स्टील नोआमुंडी रन-ए-थॉन 17 नवंबर को, विजेताओं को 5.67 लाख रुपये तक पुरस्कार, आज से 7 नवंबर तक होगा ऑनलाइन पंजीकरण

    News DeskBy News DeskOctober 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Noamundi. टाटा स्टील 17 नवंबर को नोआमुंडी में रन-ए-थॉन आयोजित करने जा रही है. यह टाटा स्टील द्वारा नोआमुंडी आयरन माइन में रन-ए-थॉन का पांचवां संस्करण है. इस संबंध में गुरुवार को जोड़ा स्थित टाटा स्टील वैली क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया.
    बताया गया कि यह कार्यक्रम 17 नवंबर को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नोआमुंडी में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों और महिलाओं के लिए 10 किलोमीटर और 7 किलोमीटर की दौड़, 16 वर्ष से कम आयु के लड़के और लड़कियों के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 2 किलोमीटर की दौड़ जैसी श्रेणियों के लिए आयोजित किया जाएगा. विभिन्न श्रेणियों में जीती जाने वाली कुल पुरस्कार राशि 5,67,000 रुपये है. प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत, टाटा स्टील प्रत्येक प्रतिभागी के लिए एक पौधा लगाएगी.

    इस आयोजन में देश भर से 5000 धावकों के भाग लेने की उम्मीद है. प्रेस कॉन्फेंस में अतुल कुमार भटनागर, जेनरल मैनेजर(ओएमक्यू), राजेश कुमार, चीफ, जोड़ा, जीवी सत्यनारायण, चीफ, खोंदबोंद आयरन माइन, दीपक बेहरा, चीफ, कलमंग और गंधलपाड़ा परियोजना, राहुल किशोर, चीफ, एनआईएनएल माइन, सुजीत कुमार, चीफ, आरएमपी और टाटा स्टील के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे. इस अवसर पर धावकों के लिए डिजाइन की गई टी-शर्ट का भी अनावरण किया गया. बताया गया कि टाटा स्टील में खेलों को प्रोत्साहन और समर्थन देने की परंपरा एक सदी से चली आ रही है और यह कंपनी की संस्कृति का हिस्सा है. टाटा स्टील भारतीय खेलों के अग्रणी कॉर्पोरेट प्रमोटरों में से एक है, जिसने फुटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी, एडवेंचर और स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग जैसी खेल विधाओं के लिए अकादमियों की स्थापना की है. टाटा स्टील ने वर्षों से जमशेदपुर रन-ए-थॉन, टाटा स्टील कोलकाता 25K रन, भुवनेश्वर हाफ मैराथन और जोड़ा रन-ए-थॉन जैसी कई कार्यक्रमों के माध्यम से फिटनेस को बढ़ावा दिया है और खेलों के माध्यम से समुदाय के साथ जुड़ने का कार्य किया है. इस वर्ष नियोजित अन्य रन मेरामंडली और रांची में होंगे, जिनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी.

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    ऑनलाइन पंजीकरण 18 अक्टूबर से शुरू

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    इस आयोजन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 18 अक्टूबर से शुरू होंगे और 7 नवंबर को बंद होंगे. ऑनलाइन पंजीकरण के लिए, प्रतिभागी http://www.tatasteelruns.com पर लॉग इन कर सकते हैं. ऑफ़लाइन पंजीकरण भी सेंट्रल प्लेग्राउंड, जोड़ा में 21 अक्टूबर से 5 नवंबर तक, शनिवार और रविवार को छोड़कर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच किया जा सकता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    online registration will start from today till November 7 Tata Steel Run-a-Thon: Tata Steel Noamundi Run-a-Thon on November 17 winners will get prizes up to Rs 5.67 lakh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026
    Recent Post

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली मसाला और खाद्य सामग्री के कारोबार का किया भंडाफोड़

    February 12, 2026

    Jharkhand Assembly: झारखंड के मंत्री-विधायकों को मिला टेबलेट, अब कहीं से, कभी भी विधानसभा की कार्यवाही में हो सकेंगे शामिल

    February 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group