
जमशेदपुर : टाटा स्टील में स्पोटर्स फीस में बढ़ोत्तरी का विरोध शुरू हो गया है. यूनियन परिसर में स्पोटर्स एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित बैठक में यह मामला उठाया गया. यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह की मौजूदगी में चेयरमैन संजय सिंह ने पूरी बात बतायी और कहा कि यह एकतरफा फैसला है. स्पोटर्स सब्सक्रिप्सन चार्ज को बढ़ाकर बाहरी लोगों के बराबर कर दिया गया है.
यह बिना किसी बातचीत या सूचना के किया गया. इसके लिए यूनियन से भी सहमति नहीं ली गयी है. कई खेल सुविधाओं की फीस अब दोगुनी हो गयी है. आलम यह है कि कुछ जगह तो कर्मचारी और बाहरी का सब्सक्रिप्शन चार्ज बराबर हो गया है. स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के लोगों ने यूनियन के टॉप 3 से एकतरफ़ा फ़ैसले पर प्रबंधन से वार्ता करने का अनुराेध किया.
अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज को इसके लिए इमेल भेजा है. उन्होंने इस मसले पर मीटिंग बुलाने का आग्रह किया गया है. इस मीटिंग के बाद ही किसी तरह का कोई फैसला लिया जायेगा.
बैठक में स्पोटर्स एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह, सदस्य अभिनंदन सिंह, निलेश कुमार सिंह, कृष्णा यादव, राजेश कुमार सिंह, बंशीधर महतो, धर्मेन्द्र उपाध्याय, राजेश कुमार सिंह, बालाजी, विभाकर विभाग शुक्ला, विजय कुमार चौधरी, विनोद कुमार ठाकुर, रूपेश कुमार पांडेय शामिल थे.
