Site icon Lahar Chakra

Tata Steel Technical Institute: टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट परिसर में टेक फेस्ट 2025 का हुआ शुभारंभ, 30 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों और आइटीआइ ने लिया भाग

Jamshedpur. टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय टेक फेस्ट 2025 का शुभारंभ किया गया. इसमें 30 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों और आइटीआइ ने भाग लिया. फेस्ट का उद्घाटन त्रिवेणी अर्थ मूवर्स एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के मेंटर ए कार्तिकेयन ने किया. समारोह में टाटा स्टील फाउंडेशन के कैप्टन अमिताभ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने छात्रों को इनोवेशन और कौशल-आधारित शिक्षा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया.

इस वर्ष का टेक फेस्ट आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर गोलमुरी और टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट बर्मामाइंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. यह आयोजन टाटा स्टील फाउंडेशन के मार्गदर्शन में हो रहा है. इस दो दिवसीय महोत्सव में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें रोबोटिक्स प्रतियोगिता, एआई मॉडल प्रस्तुति, विज्ञान प्रदर्शनी, परियोजना प्रस्तुतियां, गेमिंग टूर्नामेंट, तकनीकी प्रश्नोत्तरी शामिल है.

Exit mobile version