Site icon Lahar Chakra

Tata Steel : ट्रेड अप्रेन्टिसों को दूसरी कंपनी में बहाली करने का मुद्दा गरम, कर्मचारी प्रबंधन व यूनियन की घेराव की तैयारी में

जमशेदपुर : टाटा स्टील में 2023 बैच के बाद के ट्रेड अप्रेंटिसों के कर्मचारियों को सहयोगी कंपनियों में बहाली का अपॉइंटमेंट देने का विरोध शुरू हो गया है. ट्रेड अप्रेंटिस में करीब 460 युवक बहाल हुए है. प्रबंधन का कहना है कि उनकी बहाली टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज में की जायेगी.

मैनेजमेंट की ओर से कर्मचारी को बहाली का पत्र भी दे दिया गया है. वहीं ट्रेड अप्रेंटिस के लिए चुने गये युवकों का कहना है कि उनकी बहाली टाटा स्टील के लिए हुई थी लेकिन अब उनको सहयोगी कंपनी में भेजा जा रहा है जो गलत है. यह मामला टाटा वर्कर्स यूनियन तक भी पहुंचा है.

हालांकि इस मामले में प्रबंधन का कहना है कि बहाली के समय एडवर्टाइजमेंट में ही यह बात स्पष्ट कर दी गयी थी कि टाटा स्टील के सहयोगी कंपनी में बहाली की जायेगी. ऐसे में टाटा स्टील में अब बहाली नहीं ली जा सकती है. इस मामले को लेकर ट्रेड अप्रेंटिस के युवक आंदोलित हैं.

इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी हस्तक्षेप करने की गुहार लगायी गयी है. तय हुआ है कि सोमवार को सारे कर्मचारी टाटा स्टील के मुख्य गेट और टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय जाकर अपनी बात रखेंगे और जरूरत के अनुसार प्रदर्शन भी करेंगे.

Exit mobile version