
Jamshedpur. टाटा स्टील में ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट के प्रोक्योरमेंट लॉजिस्टिक्स विभाग में आईएल-3 स्तर पर हेड प्लानिंग एंड शेड्यूलिंग के पद पर कार्यरत सुशील कुमार वर्मा का तबादला प्रोक्योरमेंट लॉजिस्टिक्स विभाग में ही समान ग्रेड में हेड पोर्ट्स एंड लॉजिस्टिक सर्विसेज के पद पर किया गया है।
वे कामकाज के मामले में चीफ प्रोक्योरमेंट लॉजिस्टिक्स को रिपोर्ट करेंगे और कोलकाता से काम करेंगे। इस संबंध में जारी सर्कुलर 1 अगस्त से प्रभावी होगी।
