
Jamshedpur. टाटा स्टील में चीफ स्त के अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके अलावा कई अधिकारियों की रिपोर्टिंग भी बदल दी गयी है. चीफ मैकेनिकल मेंटनेंस आइएल 2 सतीश कुमार तिवारी 35 साल तक कंपनी में सेवा देने के बाद 1 जुलाई को रिटायर होने वाले है. उनकी जगह चीफ शेयर्ड सर्विसेज टाटा स्टील मेरामंडली आइएल2 वेद प्रकाश ठाकुर को चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस बनाया गया है. एक जुलाई से वे प्रभार संभाल लेंगे. वहीं, चीफ शेयर्ड सर्विसेज कलिंगानगर, मेरामंडली में बदलाव कर दिया गया है.
इसके बाद चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस टाटा स्टील मेरामंडली अमित अग्रवाल को चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस मेरामंडली बनाया गया है. उनके अधीन चीफ सेंट्रल इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस मेरामंडली, चीफ इलेक्ट्रिक मेंटनेंस स्टील व मिल्स मेरामंडली, चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस आयरन मेकिंग लाया गया है. एन राजेश को चीफ वन शेयर्ड सर्विसेज टेक्नॉलॉजी ग्रुप को चीफ ऑफ मैकेनिकल मेंटेनेंस मेरामंडली बनाया गया है.उनके अधीन चीफ सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस मेरामंडली, चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस स्टील व मिल्स, चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस आयरन मेकिंग, चीफ प्रोजेक्ट व प्लांट सर्विसेज मेरामंडली को लाया गया है.
व्यंकटेश बिनिवाले हेड मेंटेनेंस खपोली की रिपोर्टिंग बदला गया है. उनको एक्जीक्यूटिव प्लांट हेड खपोली बनाया गया है. वे चीफ ऑफ मैकेनिकल मेंटेनेंस के अधीन काम करेंगे. वहीं, गौतम कुमार पांडा को हेड शेयर्ड सर्विसेज साहिबाबाद की रिपोर्टिंग बदली गयी है. उनको एक्जीक्यूटिव प्लांट हेड साबिबाबाद को रिपोर्ट करने को कहा गया है. उनको भी चीफ ऑफ मैकेनिकल मेंटेनेंस मेरामंडली को रिपोर्ट करने को कहा गया है.
