
Jamshedpur. टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेस लिमिटेड ( पूर्व में जुस्को) के कर्मचारियों का बोनस समझौता शनिवार को हो गया. पिछले कई दिनों से प्रबंधन और यूनियन के बीच चली लगातार वार्ता के बाद सहमति बनी. कर्मचारियों के लिए बोनस और एलटीसी पर प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हुआ.
कर्मचारियों को 15.64 प्रतिशत बोनस मिलेगा, जो सोमवार को उनके बैंक खातों में डाला जाएगा. ओल्ड ग्रेड के कर्मचारियों को अधिकतम 321156 रुपए और न्यूनतम 84405 रुपए और न्यू ग्रेड को अधिकतम 92367 रुपए और न्यूनतम 37037 रुपए मिलेगा. एलटीसी में 8200 रूपये की वृद्धि की गई है। अब ओल्ड ग्रेड को 48800 रुपए और न्यू ग्रेड को 38800 रुपए दो वर्षों के एक ब्लॉक में मिलेगा.
