
Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया. कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विजेताओं को सम्मानित किया गया. इस समारोह में टाटा स्टील यूआइएसएल के मैनेजिंग डायरेक्टर रितुराज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, साथ ही जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय भी मौजूद रहे. उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और प्रेरणादायक बना दिया.
टाटा स्टील यूआइएसएल की पब्लिक हेल्थ सर्विसेज टीम ने शहर को साफ रखने में अपना समर्पण और मेहनत दिखाने वाली सफाई कर्मचारी महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. उनके प्रयासों को हृदय से सराहा गया.
इस उत्सव में 250 से अधिक महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया. इस साल का महिला दिवस समारोह टाटा स्टील यूआइएसएल की महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके योगदान की सराहना करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. संगठन महिलाओं के योगदान को सम्मान, समावेशिता और मान्यता देने के लिए प्रतिबद्ध है.
