Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Steel UISL: जमशेदपुर का पूरा खाद्य कचरा 2026 तक बायो-गैस में बदला जाएगा
    Headlines

    Tata Steel UISL: जमशेदपुर का पूरा खाद्य कचरा 2026 तक बायो-गैस में बदला जाएगा

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    केएसएमएस शहर का पहला स्कूल बन गया है, जिसने अपने परिसर में बायो-गैस वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया

    Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल ने जमशेदपुर में उत्पन्न होने वाले पूरे खाद्य कचरे को मार्च 2026 तक बायो-गैस में बदलने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है. स्थायी कचरा प्रबंधन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा. टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस ऐतिहासिक पहल की घोषणा की. इसमें शहर के कचरा प्रबंधन प्रणाली को बदलने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की बायो-गैस उत्पादन की क्षमता पर जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो जमशेदपुर अपने पूरे खाद्य कचरे को बायो-गैस में बदलने वाला पहला शहर बन जायेगा.

    JAMSHEDPUR NEWS: पहली बार सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड का परचम, फुटबॉल में रजत और एथलेटिक्स में कई पदक

    राज सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में जमशेदपुर प्रतिदिन लगभग 260 टन कचरा उत्पन्न करता है, जिसमें से 40 प्रतिशत खाद्य कचरा होता है. इस कचरे को बायो-गैस में बदलने के महत्वपूर्ण लाभों को बताया. उन्होंने न केवल होटलों और रेस्तरां को, बल्कि व्यक्तिगत घरों को भी इस पहल में भाग लेने का आग्रह किया. साथ ही सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि इस पहल को पहले से ही व्यापक समर्थन मिल रहा है. जमशेदपुर के आसपास के 20 प्रतिष्ठानों ने बायो-गैस वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया है. इनमें से पांच प्रमुख होटलों और रेस्तरां ने इस तकनीक को अपनाया है.

    JAMSHEDPUR NEWS: भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं की भागीदारी, अमरप्रीत सिंह काले बोले—वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य

    श्री सिन्हा ने मंगलवार को अकिनो लग्जरी होटल, प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय रेस्तरां दशा प्रकाश और केरल समाजम मॉडल स्कूल (केएसएमएस) में बायो-गैस सिस्टम का उद्घाटन किया. विशेष रूप से, केएसएमएस शहर का पहला स्कूल बन गया है, जिसने अपने परिसर में बायो-गैस वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया और इसने क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक उदाहरण पेश किया है. इस अवसर पर टाटा स्टील यूआइएसएल के मुख्य डिविजनल मैनेजर एमएस शेखावत, महाप्रबंधक आरके सिंह, जमशेदपुर होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन (जेएचआरए) के अध्यक्ष रविश रंजन, कृष्णा भालोटिया, नवीन भालोटिया और दिशिका भालोटिया उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Steel UISL: Jamshedpur's entire food waste will be converted into bio-gas by 2026
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: पहली बार सेंट्रल ज़ोन सी.पी. फुटबॉल एवं एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड का परचम, फुटबॉल में रजत और एथलेटिक्स में कई पदक

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं की भागीदारी, अमरप्रीत सिंह काले बोले—वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा-कीताडीह में सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग तेज, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को जीएम को दिए नियमित सफाई के निर्देश

    August 9, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर जुड़वाएं नाम

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: साकची बाजार में ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ स्वच्छता अभियान, MY Bharat युवाओं ने JNAC के साथ मिलकर चलाया जनजागरूकता अभियान

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group