Site icon Lahar Chakra

Tata Steel UISL ने सीवेज पम्पिंग स्टेशन व सेप्टिक टैंक सफाई सेवा शुरू की, यह सेवा 24×7 उपलब्ध रहेगी, इन नंबर पर Call कर लें सुविधा

Jamshedpur. Tata Steel UISL ने अपनी सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर और एफिशिएंट सैनिटेशन सर्विसेज को और मजबूत करने के लिए 1000 किलोलीटर प्रति दिन सीवेज पम्पिंग स्टेशन का उद्घाटन किया और सेप्टिक टैंक सफाई सेवा की शुरुआत की. इस अत्याधुनिक सुविधा का उद्घाटन टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सेवाओं के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने किया. इस मौके पर टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा, जल एवं अपशिष्ट जल सेवाओं के महाप्रबंधक संजीव कुमार झा, टाटा स्टील और टाटा स्टील यूआईएसएल की वरिष्ठ नेतृत्व टीम और यूनियन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

सीवेज पम्पिंग स्टेशन को वेस्टवॉटर मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसका उद्देश्य शहर की सीवेज ट्रीटमेंट फैसिलिटीज तक अपशिष्ट जल को कुशलतापूर्वक पहुंचाना, पर्यावरणीय प्रभाव को कम करना और हाइजीन स्टैंडर्ड्स को बढ़ाना है. टाटा स्टील कमांड एरिया के निवासी 0657-66-46000 जुस्को सहयोग केंद्र से संपर्क कर सकते हैं. यह सेवा 24×7 उपलब्ध रहेगी.

Exit mobile version