Site icon Lahar Chakra

Tata Steel UISL की अधीकृत यूनियन की आमसभा 26 मई को, चुनाव की तिथि की भी होगी घोषणा

Jamshedpur.टाटा स्टील यूआइएसएल की अधिकृत यूनियन टाटा स्टील यूटिलिटी व सर्विसेज यूनियन की आम सभा 26 मई को आहूत की गई है. यह आमसभा चुनाव पदाधिकारी सीएस झा और चुनाव समिति के सदस्य अश्विनी माथन और सरोज पांडेय की देखरेख में आयोजित होगा. इसकी जानकारी चुनाव समिति के चुनाव पदाधिकारी और सदस्यों ने संयुक्त रूप से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. आमसभा जुस्को के ग्रीन लॉन में होगी. नये संविधान के तहत आमसभा में यूनियन के सदस्य के लिए को-ऑप्शन का प्रस्ताव लाया जायेगा. उसी दिन चुनाव की तिथि की घोषणा होगी. बिष्टुपुर यूनियन कार्यालय में बुधवार की शाम प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी सीएस झा और चुनाव संचालन समिति के सदस्य अश्विनी मथान और सरोज पांडेय ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया कि आमसभा में सबसे पहले दिवंगत कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी जायेगी. इसके उपरांत यूनियन संविधान के अनुसार को-ऑप्शन का प्रस्ताव लाया जायेगा. टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेस श्रमिक यूनियन की कमेटी मीटिंग बुधवार को यूनियन कार्यालय में सुबह दस बजे हुई. बैठक में चुनाव के लिए पारित प्रस्ताव की संपुष्टि के लिए यूनियन की कमेटी मीटिंग बुलायी गयी थी.

Exit mobile version