
Jamshedpur. Tata Steel UISL ने जीटी हॉस्टल और यूनाइटेड क्लब में अत्याधुनिक मॉड्यूलर बायोगैस प्लांट्स का शुभारंभ किया. इस सुविधा का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी और टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा द्वारा किया गया. इन बायोगैस प्लांट्स की फीडिंग क्षमता 200 किलोग्राम प्रतिदिन है और प्रत्येक प्लांट से आठ किलोग्राम गैस का उत्पादन किया जा सकता है.
यह टाटा स्टील यूआइएसएल की सतत और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा समाधानों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उद्घाटन समारोह में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे, जिनमें चीफ टाउन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लॉजिस्टिक्स वरुण बजाज, जीएम टाउन ओएंडएम रवींद्र कुमार सिंह, कंपनी के सीएफओ ज्योति प्रकाश और जेएचआरए के अध्यक्ष रविश कुमार शामिल थे.
