
Jamshedpur. टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों को सोमवार को विदाई दी गयी. इसे लेकर यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्मान सभा की गयी. इसमें 19 सेवानिवृत कर्मचारियो को अभिनंदन किया गया. साथ ही गिफ्ट कूपन भी सौंपा गया. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियो से उनका कुशलक्षेम जाना.
साथ ही यूनियन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया. इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने की. मौके पर यूनियन के उपाध्याय संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
