Site icon Lahar Chakra

Tata Steel: टाटा स्टील के सेंट्रल वेयर हाउस को कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए आइजीबीसी नेट जीरो एनर्जी रेटिंग और प्रमाणन से किया गया सम्मान सम्मानित

Jamshedpur. टाटा स्टील के ग्रुप स्ट्रेटेजिक प्रोक्योरमेंट के तहत सेंट्रल वेयरहाउस को बंगलुरु में आयोजित ग्रीन बिल्डिंग कांग्रेस 2024 में प्रतिष्ठित आइजीबीसी नेट जीरो एनर्जी रेटिंग और प्रमाणन से सम्मानित किया गया है. आइजीबीसी टीम द्वारा ऑडिट किया गया यह प्रमाणन वेयरहाउस की असाधारण ऊर्जा दक्षता और टिकाऊ प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता को मान्यता देता है. यह उपलब्धि टाटा स्टील के अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के प्रति समर्पण को रेखांकित करती है. वेयरहाउस की नेट-जीरो स्थिति पूरे भारत में टिकाऊ औद्योगिक सुविधाओं के लिए एक बेंचमार्क के रूप में कार्य करती है. वेयर हाउस में 28 हजार वर्ग मीटर एरिया में सोलर रुफ टॉप लगा हुआ है और सारी गाड़ियों का इस्तेमाल इलेक्ट्रानिक वेहिकल के तौर पर ही होता है. इस कारण यह सम्मान दिया गया है.

Exit mobile version