Site icon Lahar Chakra

Tata Steel को Q3 में 43 फीसदी कम हुआ लाभ, सिर्फ 295 करोड़ रुपये आये, शेयर भी गिरे, जानें MD ने क्या कहा

Jamshedpur/New Delhi. टाटा स्टील का 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 43.4 प्रतिशत घटकर 295.49 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी ने बताया कि आय घटने के कारण उसके शुद्ध लाभ में कमी हुई. टाटा स्टील ने एक साल पहले की समान अवधि में 522.14 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था.

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि अक्टूबर-दिसंबर, 2024 में उसकी एकीकृत आय सालाना आधार पर 55,539.77 करोड़ रुपये से घटकर 53,869.33 करोड़ रुपये रह गई. टाटा स्टील का कुल खर्च सालाना आधार पर 53,351.13 करोड़ रुपये से घटकर 52,118.09 करोड़ रुपये रह गया. सोमवार को स्टाक मार्केट में भी कंपनी के शेयर में गिरावट का रुख रहा.

Tata Steel के MD/CEO टीवी नरेंद्रन ने इस वित्तीय रिजल्ट में बताया कि टाटा स्टील भी वैश्विक हालात से प्रभावित है. चीन लगातार स्टील का एक्सपोर्ट कर रहा है. आकलन के मुताबिक, 9 मिलियन टन प्रतिमाह चीन भारत में स्टील डंप कर रहा है. इस कारण लगातार स्टील की कीमतों में गिरावट हो रही है, जिससे मुनाफा घट रहा है.

Exit mobile version