Site icon Lahar Chakra

Rail:यात्रीगण ध्यान दें’! टाटा-वाराणसी एक्सप्रेस को मिला विस्तार, अब 25 जुलाई तक चलेगी

Rail:यात्रीगण ध्यान दें’! टाटा-वाराणसी एक्सप्रेस को मिला विस्तार, अब 25 जुलाई तक चलेगी

धनबाद. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गोमो व बोकारो के रास्ते चलने वाली टाटा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का विस्तार किया गया है.इस दौरान 08103 टाटा- वाराणसी स्पेशल का चार से 25 जुलाई तक व 08104 वाराणसी- टाटा स्पेशल पांच से 26 जुलाई तक विस्तार किया गया है.

उपरोक्त विशेष ट्रेनों का समय और ठहराव वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 08103/ 08104 टाटा- वाराणसी- टाटा स्पेशल के मौजूदा समय और ठहराव के समान होगा.

टाटानगर से वाया गया होते हुए वाराणसी तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी (जनरल), स्लीपर , थर्ड एसी और सेकंड एसी कोच की सुविधा दी गयी है.

Kumar Manish,9852225588

Exit mobile version