Site icon Lahar Chakra

Tatanagar: टाटानगर स्टेशन से रेस्क्यू 17 नाबालिग लड़कियों को करनडीह सेंटर भेजा गया

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन से शुक्रवार देर रात रेस्क्यू 17 नाबालिग लड़कियों को टाटानगर जीआरपी ने शनिवार को करनडीह स्थित सेंटर भेज दिया. पुलिस ने बताया कि लड़कियों के परिजनों को सूचना दी जा रही है और पुष्टि के बाद उन्हें घर भेजा जाएगा.इन लड़कियों को ले जा रहे लोगों को छोड़ दिया गया है. पूछताछ में पता चला कि बच्चियों के पास कोई पहचान पत्र नहीं था और उनके साथ परिवार का कोई सदस्य भी नहीं था.

विहिप का आरोप है कि एक व्यक्ति खुद को फादर बता रहा था, जो एक महिला सिस्टर के साथ इन बच्चों को करनडीह लेकर जा रहा था. फादर ने रेलवे अधिकारियों को बताया कि बच्चों को दो दिन की ट्रेनिंग पर ले जाया जा रहा है. वहीं, मौके पर कुछ फादर और राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी हस्तक्षेप किया. रेलवे प्रशासन ने तत्काल बच्चियों को करनडीह सेंटर भेजने की व्यवस्था की और जांच का आश्वासन दिया.

Exit mobile version