Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Accident: टाटानगर स्टेशन पर जनशताब्दी से गिरा रेलकर्मी, मौत, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गयी जान

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हादसा सामने आया. यहां हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी ट्रेन से गिरकर एक रेलकर्मी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर यह ट्रेन रुकी. वहीं ट्रेन जब खुल रही थी, तब अचानक से रेलकर्मी चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया, जिससे उक्त रेलकर्मी बुरी तरह घायल हो गया.

उसे पहले रेल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नहीं सुधरी और इलाज के दौरान मौत हो गयी. बाद में मृतक की पहचान हावड़ा के बालीगंज निवासी संजय यादव के रूप में हुई. वह रेलवे में पोर्टर के तौर पर काम करता था और किसी काम से टाटानगर आया था.

Exit mobile version