Site icon Lahar Chakra

TATANAGAR : स्टेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए बागबेड़ा, कीताडीह और गोलपहाड़ी मापी, दहशत में आये लोग

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के डेवलपमेंट प्लान के तहत रेलवे ने जमीन की मापी का काम तेज कर दिया है. इस क्रम में स्टेशन के विकास के लिए आसपास के जमीनों की मापी करायी जा रही है. इसमें शनिवार को रेल प्रशासन की टीम ने बागबेड़ा, कीताडीह और गोलपहाड़ी इलाके में जमीन की मापी का काम शुरू किया.

रि-डेवलपमेंट के क्रम में ही रेलवे की ओर से सबसे पहले उन जगह की जमीन की मापी की जा रही है जहां पर विकास कार्य शुरू किए जाएंगे. वर्तमान में बागबेड़ा, कीताडीह और गोलपहाड़ी में रेलवे की जमीन की मापी कराई गई है. संबंधित अधिकारी जमीन की मापी करने के बाद इसकी रिपोर्ट चक्रधरपुर मुख्यालय में जाकर सौंपेंगे. इसके बाद आगे की विभागीय प्रक्रियाओं को पूरा करने का काम किया जाएगा.

बागबेड़ा, कीताडीह और गोलपहाड़ी इंजीनियरिंग कॉलोनी में रेलवे की टीम की मापी से लोगों में विस्थापन का दर्द समाने लगा है. लोग अभी से यह मानकर सकते में है कि विकास की इस दौड़ में उनकी बलि चलनी तय है. ऐसा माना जा रहा है कि स्टेशन डेवलपमेंट प्लान में कई इलाके  आयेंगे जहां लोग वर्षों से घर व दुकान बनाकर रहे हैं अथवा अपनी अजीविका चला रहे.

ऐसे लोगों के सामने अभी से विस्थापन का खतरा मंडराने लगा है. विकास प्लान में कई दुकानें और मकानों को तोड़ा जायेगा. इसे लेकर रेलवे की ओर से पहले से ही अगाह कर दिया गया है.

Exit mobile version