Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Rail News: 27 अगस्त से बड़हिया में रुकेगी टाटा-थावे और टाटा-कटिहार एक्सप्रेस

Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से खुलने वाली टाटा-थावे व टाटा कटिहार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बड़हिया में होगा. पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने बड़हिया स्टेशन में दोनों ट्रेनों के ठहराव होने की जानकारी दी है. जिससे 27 अगस्त से 18181 टाटा-थावे एक्सप्रेस व 28 अगस्त से 18182 थावे-टाटा एक्सप्रेस बड़हिया में रुकेगी. जबकि 29 अगस्त से 28181 टाटा-कटिहार एक्सप्रेस व 27 अगस्त से 28182 कटिहार-टाटा एक्सप्रेस बड़हिया में रुकेगी. वहीं, 27 अगस्त से 18621 व 18622 पटना-हटिया-पटना एक्सप्रेस बंशीपुर स्टेशन में रुकेगी. यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर दिया गया है.

Exit mobile version