Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Rail: टाटानगर-हटिया दो अप्रैल को परिवर्तित मार्ग से चलेगी, आद्रा मंडल में होगा विकास कार्य, रेल ब्लॉक को लेकर यह फैसला

Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. जिसके कारण ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस दो अप्रैल को निर्धारित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला, मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार, मुरी होकर चलेगी.

ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार
रेलवे ने रांची रेल मंडल से चलने वाली ट्रेन संख्या 07051/07052 हैदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल एवं ट्रेन संख्या 07005/07006 चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया है. ट्रेन संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन पांच अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को हैदराबाद से चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन आठ अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से चलेगी.

वहीं ट्रेन संख्या 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल ट्रेन सात अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को चर्लपल्ली से रात 10 बजे रवाना होगी. जबकि ट्रेन संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से तीन जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से खुलेगी. इस ट्रेन का चर्लपल्ली आगमन शाम 7:40 बजे होगा.

Exit mobile version