
Jamshedpur. सुंदरनगर थाना के सामने रेलवे फाटक पर पैसेजर ट्रेन की चपेट ने चार मवेशियों को रौंद दिया। जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। एक मवेशी गंभीर रुप से घायल हो गई, जिसको इलाज के लिए गौशाला भेजवाया गया। घटना बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे की है। घटना के बाद सुबह 9.30 बजे से 10.30 तक फाटक बाधित रहा। टाटानगर गोड्डा जयनगर ट्रेन से यह हादसा हुआ था। घटना के बाद पांच घंटा तक मृत मवेशी फाटक के पास पड़े थे। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से सभी को वहां से हटवाया।
घटना के वक्त काफी संख्या में पटरी पर मवेशिया चल रही थी। काफी दूर से ट्रेन चालक ने हॉर्न बजाकर भगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ हट गई। बाकी चार ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना के बाद कुछ देर ट्रेन रूकी रही। बाद में जिंदा मवेशियों को हटाने के बाद वहां से ट्रेन खुली।
