Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन विकास के तहत पार्किंग, सड़क समेत अन्य कार्यों में हो रही विलंब पर चक्रधरपुर मंडल के एडीआरएम अनूप पटेल ने गुरुवार को नाराजगी जताई। एडीआरएम ने गति शक्ति से जुड़े अधिकारियों को निर्धारित समय पर काम खत्म करने का आदेश दिया। इससे पूर्व एडीआरएम ने टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण किया, जहां टाइल्स उखड़ा मिला।

इससे यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश इंजीनियरिंग सुपरवाइजर को दिया। एडीआरएम ने स्टेशन के आसपास निरीक्षण कर आदित्यपुर में भी जांच अभियान चलाया है। सूचना के अनुसार, चक्रधरपुर लौटने के दौरान एडीआरएम ने कई स्टेशनों पर यात्री सुविधा, सुरक्षा और सफाई का जायजा लिया।

Exit mobile version