Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Railway: कुड़मी आंदोलन समाप्त होने के बाद टाटानगर से राउरकेला के बीच हावड़ा-मुंबई मार्ग पर ट्रेन परिचालन शुरू

Jamshedpur. कुड़मी को आदिवासी का दर्जा देने की मांग पर चल रहे आंदोलन समाप्त होने के बाद हावड़ा मुंबई मार्ग में टाटानगर से राउरकेला के बीच ट्रेन परिचालन शुरू हो गया. रेल लाइन से लोगों को सुबह 6.50 बजे हटाने के बाद ट्रैक जांच 7:25 बजे संपन्न हुई और 7.40 बजे पहली मालगाड़ी रवाना हुई है. इधर, गालूडीह से जाम हटाने के बाद भी रात भर सिर्फ मालगाड़ियां चली, क्योंकि यात्री ट्रेनों को पहले ही रद्द कर दिया गया था.

सीनी की लाइन से कुड़मी समाज के लोगों के हटने से पर चक्रधरपुर मंडल ने ट्रेनों का परिचालन सामान्य कर दिया. इससे शनिवार को जारी आदेश को निरस्त कर रविवार सुबह 8:29 बजे मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस, अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस, शिरडी हावड़ा एक्सप्रेस और टिटलागढ़ हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस को राउरकेला चक्रधरपुर, सीनी, गम्हरिया, सोनुवा एवं टाटानगर से हावड़ा मार्ग पर चलने का आदेश हुआ है.

ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल और उत्तर प्रदेश मार्ग के हजारों यात्रियों को सहूलियत हुई. क्योंकि लाइन जाम के कारण पटना बिलासपुर एक्सप्रेस, आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस और जयनगर की ट्रेन को रद्द कर दी गई थी जबकि टाटानगर से पहले ही दो दर्जन से ज्यादा ट्रेन रद्द हुई है.

Exit mobile version