Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 11 अक्टूबर तक लगाये जायेंगे दो अतिरिक्त कोच

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शालीमार-एलटीटी (कुर्ला) एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है. रेल यात्रियों को वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी. रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 18030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में सात अक्तूबर से एक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच भी लगाया जायेगा.

वहीं यात्रियों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए 10 अक्तूबर से एक अतिरिक्त स्लीपर (शयनयान) कोच भी जोड़ा जायेगा. यह व्यवस्था 11 अक्तूबर तक अस्थायी तौर पर प्रभावी रहेगी. अतिरिक्त डिब्बे जुड़ने से दोनों श्रेणियों में आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ेगी, जिससे कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जायेगी.

Exit mobile version