Site icon Lahar Chakra

Tatanagar RPF Raid: भुईयांडीह के प्रज्ञा केंद्र में रेल टिकट की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार, 35 रेल टिकट बरामद

Jamshedpur.जमशेदपुर के भुईयांडीह इलाके में आरपीएफ ने एक प्रज्ञा केंद्र में रेल टिकट की अवैध बिक्री का गोरखधंधा का खुलासा किया है टाटानगर रेलवे सुरक्षा बल की अपराध जांच शाखा (सीआईबी) ने मंगलवार को सिदगोड़ा थाना की मदद से चंदन प्रज्ञा केंद्र पर छापेमारी कर इसके संचालक चंदन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. यहां से 35 रेल टिकट बरामद किए गए हैं.

पूछताछ में चंदन ने स्वीकार किया कि वह पिछले एक वर्ष से प्रज्ञा केंद्र की आड़ में यह अवैध काम कर रहा था. टीम ने मौके से उसका कंप्यूटर, दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं और उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरपीएफ कार्यालय लाया गया है.

Exit mobile version