Site icon Lahar Chakra

Tatanagar Station: टाटानगर स्टेशन के डायरेक्टर के रूप में सुनील कुमार ने संभाला चार्ज, बोले, सीकेपी डिवीजन से रहा है पुराना रिश्ता

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन में डायरेक्टर के रूप में सुनील कुमार ने कार्यभार संभाला. सुनील कुमार ने कहा कि उनके लिए चक्रधरपुर डिवीजन कोई नया नहीं है. डोंगवापोसी स्टेशन प्रबंधक पर चार साल और सीनी ट्रेनिंग स्कूल में 11 साल से अधिक तक सेफ्टी इंस्ट्रक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. मेंस यूनियन ने रविवार को मंडल संयोजक एमके सिंह, शिव कुमार, एमपी गुप्ता, चंद्र प्रकाश समेत कई अन्य सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. इसके पहले सुनील कुमार खड़गपुर मंडल में एओएम (कंट्रोल) के पद पर पदस्थापित थे. टाटानगर में सबसे कम कार्यकाल के रूप में स्टेशन डायरेक्टर एएल राव का कार्यकाल था. 26 अप्रैल को योगदान देने के बाद 30 अक्टूबर को सेवानिवृत होने के बाद उन्हें विदाई दी गई. उसके बाद से यह प्रभार सीनियर ओपी शर्मा और जीसी मांझी देख रहे थे. इससे पूर्व रघुवंश कुमार और अवतार सिंह स्टेशन डायरेक्टर रह चुके हैं. सुनील कुमार ने टाटानगर स्टेशन के चौथे निदेशक के रूप में पदभार संभाला.

Exit mobile version