
Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन री-डेवलपमेंट का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है. यह बातें चक्रधरपुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) आदित्य चौधरी ने कही. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उन्होंने बताया कि स्टेशन पुनर्निर्माण का काम इस तरह से शुरू किया जाएगा, ताकि ट्रेनों की आवाजाही व यात्रियों को परेशानी न हो. उन्होंने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म की संख्या कुल आठ हो जाएगी. फिलहाल हम फाइनल ड्राइंग आने का इंतजार कर रहे हैं.
काम शुरू होने से पहले स्टेशन के सामने संचालित मुख्य सड़क के मार्ग को संकटा सिंट पेट्रोल पंप से डायवर्ट किया जाएगा.
इसके लिए सबसे पहले वहां स्थित क्वार्टरों-लीज आवंटित दुकानों को हटाया जाएगा. उन्होंने बताया कि जल्द ही दुकानदारों को नोटिस देकर खाली करवाया जाएगा. वहीं, कंस्ट्रक्शन कंपनी को अपने सामान रखने के लिए गुड्स शेड को भी खाली कराने का निर्देश दिया गया है ताकि वे अपना काम आसानी से कर सके.
