Site icon Lahar Chakra

Tatanagar: टाटानगर-खड़गपुर रेल मार्ग पर कल से 24 जून तक रहेगा ब्लॉक, प्रभावित रहेगा कई ट्रेनों का परिचालन

Jamshedpur. टाटानगर- खड़गपुर रेल ट्रैक की मरम्मत व नयी लाइन बदलने का काम16 से 24 जून तक होगा. इसे लेकर इस अवधि में रेलवे ने इस रुट पर ब्लॉक लिया है. जिस कारण 6 जोड़ी मेमू व पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेगी. 58027 खड़गपुर-टाटानगर पैसेंजर 19 से 23 जून तक, 58028 टाटा-खड़गपुर पैसेंजर 20 से 24 जून तक, 68023 68024 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू 16 से 24 जून तक, 68123 68124 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू 20 से 24 जून तक, 68011 खड़गपुर-टाटा मेमू 16 से 24 जून तक, 68014 टाटा-खड़गपुर मेमू 16 से 24 जून तक, 12021 12022 हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 20,21,23 व 24 जून, 18019 18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस 22 व 24 जून को रद्द रहेगी.

वहीं 15630 सिलघाट टाउन-तांबरम एक्सप्रेस 20 जून को भाया जयचंडीपहाड़-आद्रा-मेदनापुर-हिजली परिवर्तित मार्ग से चलेगी. 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 20 व 23 जून को भाया सीनी-कांड्रा-चांडिल-आद्रा-मेदनापुर-खड़गपुर परिवर्तित मार्ग से चलेगी, 22892 रांची-हावड़ा इंटरसीटी एक्सप्रेस 21 जून को भाया कोटशिला-राजाबेरा-जमुनिया टांड-आद्रा-मेदनापुर-खड़गपुर परिवर्तित मार्ग से चलेगी, 15930 नई तिसुकिया-तंबरम एक्सप्रेस 23 जून को भाया जयचंडीपहाड़-आद्रा-मेदनापुर-हिजली परिवर्तित मार्ग से चलेगी.

Exit mobile version