Site icon Lahar Chakra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी, दिल्ली से दूसरा विमान आ रहा देवघर एयरपोर्ट, उड़ान भरने के वक्त पायलट ने दी तकनीकी खराबी की सूचना

Devghar. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ गयी है. वे फिलहाल देवघर एयरपोर्ट पर हैं. दिल्ली से दूसरा विमान देवघर आ रहा है. इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. प्रधानमंत्री देवघर एयरपोर्ट से बिहार के जमुई गए थे. वहां बिरसा मुंडा जयंती समारोह में शामिल हुए. वहां से लौटने के बाद वे देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे. इसी दौरान विमान में तकनीकी दिक्कत आ गयी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर से दिल्ली लौटने के लिए विमान में बैठे थे. सीनियर पायलट ने टेकऑफ में तकनीकी दिक्कत आने के बाद उसकी सूचना एटीसी और हेडक्वार्टर को दी.

Exit mobile version