Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Tejashwi Yadav files defamation case : तेजस्वी ने जदयू नेता पर मानहानि का मुकदमा किया, 12.10 करोड़ रुपये और ‘बिना शर्त सार्वजनिक माफी’ का हर्जाना मांगा
    Bihar

    Tejashwi Yadav files defamation case : तेजस्वी ने जदयू नेता पर मानहानि का मुकदमा किया, 12.10 करोड़ रुपये और ‘बिना शर्त सार्वजनिक माफी’ का हर्जाना मांगा

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधान पार्षद व प्रवक्ता नीरज कुमार पर मानहानि का आरोप लगाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा और 12.10 करोड़ रुपये के हर्जाने के अलावा ‘बिना शर्त सार्वजनिक माफी’ मांगने को कहा. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए आठ पन्नों के नोटिस को दिल्ली की एक विधि फर्म ने तैयार किया है, जिसकी एक प्रति राजद ने सोशल मीडिया पर भी साझा की. राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने जदयू नेता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आपत्ति जताई.

    जदयू नेता ने 21 अक्टूबर को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी पर अपनी आय कम बताने का आरोप लगाया था और इसे ‘वेतन घोटाला’ करार दिया था. तेजस्वी द्वारा भेजे गए नोटिस में आरोपों को ‘तुच्छ’ करार दिया गया और इसका उद्देश्य उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करना बताया गया. नोटिस में तेजस्वी को ‘भारतीय राजनीति का उभरता सितारा’ करार दिया गया. जदयू नेता पर तेजस्वी के पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बारे में टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया गया. नोटिस में टिप्पणी को ‘न केवल अपमानजनक, बल्कि बेहद आपत्तिजनक’ करार दिया गया. तेजस्वी ने कुमार को 12 करोड़ रुपये हर्जाने और नोटिस की लागत के रूप में 10 लाख रुपये देने को कहा.

    Jharkhand:लोन सेटलमेंट के बहाने रिकवरी एजेंट को घर बुलाया, हत्या कर शव छिपाया, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे सामने आया मामला

    इसके साथ ही नोटिस प्राप्त होने के ‘10 दिन के भीतर’ बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने और ऐसा नहीं करने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत कुमार के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड आगामी हफ्तों में बढ़ाएगी वाहन की कीमतें, कंपनी के एमडी ने की घोषणा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    seeks Rs 12.10 crore in damages and 'unconditional public apology' Tejashwi Yadav files defamation case: Tejashwi sues JDU leader for defamation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand:लोन सेटलमेंट के बहाने रिकवरी एजेंट को घर बुलाया, हत्या कर शव छिपाया, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे सामने आया मामला

    February 9, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड आगामी हफ्तों में बढ़ाएगी वाहन की कीमतें, कंपनी के एमडी ने की घोषणा

    February 9, 2026

    Tejpratap Yadav: ‘अनुष्का से कोई संबंध नहीं’, रिश्ते और पिता बनने की खबरों पर तेज प्रताप का पलटवार, ‘पांच जयचंदों’ पर अफवाह फैलाने के लगाये आरोप

    February 9, 2026
    Recent Post

    Jharkhand:लोन सेटलमेंट के बहाने रिकवरी एजेंट को घर बुलाया, हत्या कर शव छिपाया, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे सामने आया मामला

    February 9, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड आगामी हफ्तों में बढ़ाएगी वाहन की कीमतें, कंपनी के एमडी ने की घोषणा

    February 9, 2026

    Tejpratap Yadav: ‘अनुष्का से कोई संबंध नहीं’, रिश्ते और पिता बनने की खबरों पर तेज प्रताप का पलटवार, ‘पांच जयचंदों’ पर अफवाह फैलाने के लगाये आरोप

    February 9, 2026

    Share Bazar Today: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, Sensex 441.77 अंक उछला, टाटा स्टील के शेयर में तेजी, रुपया हुआ मजबूत, 21 पैसे चढ़कर 90.44 प्रति डॉलर पर

    February 9, 2026

    Jharkhand: राज्यपाल ने सामूहिक विवाह समारोह में गरीब परिवारों के 101 जोड़ों को आशीर्वाद दिया, सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी हुए शामिल

    February 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group