Site icon Lahar Chakra

मनोहरपुर में पागल कुत्ते का आतंक, तीन लोगों को काटा, दहशत

मनोहरपुर. मनोहरपुर में कुत्तों का उत्पात बढ़ गया है. सोमवार शाम को पागल कुत्ते के काटने से एक किशोर समेत तीन लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार कुत्ते ने पहले मनोहरपुर लाइनपार के उमर खान (7) को काट लिया. रात करीब 8 बजे मनोहरपुर डोंगाकाटा निवासी शिवकुमार बेक (37) एवं मनोहरपुर उंधन निवासी सोमा लुगून (37) को उसी कुत्ते ने गंभीर रूप से काट लिया. पीड़ित शिवकुमार ने बताया कि वह पैदल जा रहा था. इस दौरान कुत्ते ने काट लिया. सोमा ने बताया कि वह बाइक मनोहरपुर जा रही थी. कुत्ते ने चलती बाइक में उसे काट दिया.

Exit mobile version